Post & Updates

Activity Posts

Stay informed with the latest news and updates from our organization.

S
Activity Post
असहाय दिव्यांग जान को प्रतिदिन निशुल्क भोजन
आप हम के सहयोग से लगातार तीन वर्षों से प्रतिदिन सायंकाल सैकड़ो असहाय दिव्यांग जान को भोजन वितरण किया जाता है । आप भी इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते है । स्थान जिला परिषद मार्केट उदल चौक महोबा समय सायं 6:00 बजे ।
Post image
S
Activity Post
जन्मदिन को सेवा और मानवता के नाम समर्पित किया श्री रामसागर जी ने
महोबा, 13 अगस्त 2026।रोटी बैंक नरसेवा नारायण सेवा फाउंडेशन में सिंचाई विभाग, बजरिया, महोबा में सेवारत श्री रामसागर जी ने अपने पुत्र मास्टर सौर्या का जन्मदिन सेवा और मानवता के लिए समर्पित करते हुए एक प्रेरणादायक पहल की।इस अवसर पर श्री रामसागर जी ने रोटी बैंक नरसेवा नारायण सेवा फाउंडेशन को ₹6,000 की सहयोग राशि प्रदान की तथा असहाय एवं दिव्यांग जरूरतमंद लोगों को भोजन और मिठाइयों का वितरण कराया। उन्होंने अपने पुत्र के जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने और समाजसेवा का माध्यम बनाया।भोजन एवं मिठाई प्राप्त कर असहाय और दिव्यांग लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने श्री रामसागर जी के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों की सेवा के साथ मनाना समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।रोटी बैंक नरसेवा नारायण सेवा फाउंडेशन परिवार की ओर से मास्टर सौर्या को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं श्री रामसागर जी को इस पुनीत सेवा कार्य के लिए हृदय से साधुवाद एवं धन्यवाद।“खुशियां वही हैं, जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाएं,जन्मदिन वही खास है, जो किसी जरूरतमंद के काम आए।”रोटी बैंक नरसेवा नारायण सेवा फाउंडेशन, महोबासंकल्प — “हमारा लक्ष्य, कोई भूखा न सोये।”
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
Image 5
S
Activity Post
असहाय दिव्यांग को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन
रोज की तरह आज भी जिला परिषद मार्केट में शाम को भोजन वितरण किया गया लगभग डेढ़ सौ लाभार्थियों ने निशुल्क भोजन प्राप्त किया और वितरण करता रहे रवि शुक्ला आशु भाई राजीव भाई विक्रम शर्मा मोहम्मद हलीम राजा भाई सलमान भाई सत्यवान सोनी जी मनोज सोनी जी और अन्य मेंबर
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
Image 5
S
Activity Post
नागरिक जागरुकता अभियान
Post image

Loading images...

No more posts to load

No Posts Found

No posts match the selected filter.

1 / 1
Preview
App logo
Rotibanque Nar Sewa Narayan Sewa Foundation
A Foundation of Hope and Progress

Install for a smooth, app-like experience.